अचानक धंस गई लिंक रोड की सड़क, तेज रफ्तार कार का चक्का फंसा, बारिश से निर्माण कार्यो की खुली पोल

बिलासपुर
मानसून आने के बाद लगातार हो रही बारिश से नगर निगम के निर्माण कार्यो की पोल खुलने लगी है। घटिया निर्माण की वजह से लिंक रोड में शुरुवाती बारिश में गड्ढे होने लगे हैं,  अचानक सड़क धंस गई और सुराग बनने से एक कार उसके चपेट में आ गया। जिससे सड़क दुर्घटना का शिकार होते हुए कार चालक बाल बाल बच गया।

अचानक सड़क के धसने से साफ है कि इस सड़क का निर्माण दोयम दर्जे का किया गया है। शनिवार की दोपहर गड्डा से भरे लिंक रोड में फिर एक घटना घट गई दोपहर लगभग डेढ़ बजे के आसपास श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ के 100 मीटर पहले अचानक सड़क धस गई और एक कार का पहिया उसमें घुस गया। जिससे कार एक तरह उठ गई। समय रहते पीछे से आती हुई गाड़ियों का ब्रेक लग गया। अन्यथा पीछे से आती हुई कार सीधे पहिया फंसे वाले कार से टकराती तो चालक को गंभीर चोटे आती। इसके बाद आसपास के लोगों ने कार को गड्ढे से निकालकर, गड्ढे में पत्थर भरकर यातायात सामान्य किया।
 
साबित हो सकता है जानलेवा
जिस तरह से शहर की सड़कों की हालत खस्ताहाल हो रही है और जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे है, इससे यह तो साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में सड़क और भी उधड़ेगी, गड्ढों का आकार भी बढ़ेगा। इससे सड़क दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाएगी और ये गड्ढे और स्लीप खाती सड़के कभी भी किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।

लिंक रोड की हालत है खराब
लिंक रोड की सड़क तेज गति से खस्ता हाल हो रही है। सड़क के उधेड़ने के साथ ही गड्ढे भी बढ़ते जा रहे है। यदि इस पर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में शहरवासियों को इस सड़क का उपयोग करने में परेशानी होगी। वैसे भी लिंक रोड शहर के प्रमुख सड़क में से एक है, ऐसे में सुबह से ही इस सड़क पर यातायात का दबाव रहता है। सड़क को मरम्मत की आवश्यकता है।

शहर की हर सड़क में दिखने लगे गड्ढे
आलम यह है कि अब शहर की हर सड़क में गड्ढे नजर आने लगी है। सड़क का डामरीकरण भी सही तरीके से नहीं किया गया है। परिणाम स्वरूप भारी वाहन चलने और लगातार बारिश होने से ये सड़के भी उधड़ने लगी है। ऐसे में आने वाले कुछ ही दिनों में शहर में जगह-जगह खस्ताहाल सड़कें नजर आने लगेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति