कोरबा और बिलासपुर जिलों में भी तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित

वीरेन्द्र गहवई, कोरबा/बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है. मूसलाधार बारिश से कहीं बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो कहीं हादसे की स्थिति बन गई है. कोरबा और बिलासपुर जिलों में भी तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू
कोरबा जिले में जमकर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पाली में खेती करने गए ढुकुपथरा और लब्दापारा के 17 ग्रामीण अचानक आई बाढ़ में फंस गए. सूचना पर कलेक्टर अजित वसंत के निर्देशन में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. काफी घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज तड़के 3 बजे सभी को सुरक्षित बचा लिया गया.  सभी ने शासन की संयुक्त टीम का आभार जताया.

जानकारी के मुताबिक,  पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा एवं पोंडी के लब्दापारा के 17 ग्रामीण रविवार को पाली में खेती करने के लिए गए थे. इस दौरान भारी बारिश हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गई और ग्रामीण फंस गए. सूचना पर कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग पाली, थाना पाली, जिला आपदा प्रबंधन, नगर सेना कोरबा और राज्य आपदा, बिलासपुर की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. लगभग 10 घंटे तक बाढ़ का सामना करने के बाद सभी को आज तड़के 3 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

बता दें कि जिला प्रशासन ने मीडिया ,मुनादी समेत अन्य माध्यमों से पूर्व दिवस ही अलर्ट जारी कर नदी ,नालों से लगे तटीय इलाकों को रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी थी.

आफत की बारिश, टला बड़ा हादसा
बिलासपुर में जोरदार बारिश हो रही है, जो अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. शहर के टिकरापारा क्षेत्र में तेज बारिश से दिवार गिर गई. नीचे खड़ा ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं मलबे से कई घरों के दरवाजे भी बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी का सामने करना पड़ रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मूसलाधार बारिश की वजह से दिवार गिरी और उसका मलबा लोगों के घर के सामने आ गया. इस दौरान एक व्यक्ति दिवस की चपेट में आने से बाल-बाल बचा. वहीं नीचे खड़ी ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. राहत की बात रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुई.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति