जोरदार बारिश ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगाया ब्रेक, 7 घंटे तक फंसी रही ट्रेन

भुवनेश्‍वर

ओडिशा के क्योंझर जिले में शनिवार को दिनभर हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. बारिश इतनी तेज थी कि रेलवे ट्रैक पर करीब 3 फीट तक पानी बहने लगा.इसकी वजह से टाटानगर से बेरहमपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शाम लगभग 7 बजे के आसपास गुहालीडिही स्टेशन पर रोक दिया गया. ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में हलचल मच गई. ट्रेन में सफर कर रहे यात्री लंबे समय तक ट्रेन में अटके रहे. हालांकि, किसी यात्री को कोई गंभीर परेशानी नहीं हुई. लेकिन मौसम और इंतजार ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया. 
7 घंटे बाद रवाना हो सकी ट्रेन 

ट्रैक पर पानी का बहाव अधिक होने के कारण ट्रेन को आगे बढ़ाना असुरक्षित था इसलिए उसे वहीं रोका गया. ट्रैक पर पानी कम होने का इंतजार किया गया. लेकिन जब देर तक हालात नहीं सुधरे, तब रेलवे विभाग ने एक रेस्क्यू इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को केन्दुझरगढ़ स्टेशन तक पहुंचाया. करीब 7 घंटे की देरी के बाद, देर रात वंदे भारत ट्रेन आखिरकार आगे रवाना हो सकी. 

भारी बारिश की स्थिति में रेल यातायात बहुत प्रभावित हो गया. इससे निपटने के लिए प्रशासन को और भी तेज निर्णय लेने की जरूरत पड़ी. अच्छी बात यह रही कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. रेलवे विभाग हमेशा यात्रियों से अपील करता आया है कि मौसम खराब होने पर यात्रा से पहले स्थिति की जानकारी लें और सावधानी बरतें. ओडिशा के कई जिलों में फिलहाल बारिश का दौर जारी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मयूरभंज और क्योंझर भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश, तूफान, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण जारी की गई है। 17 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश, तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति