इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ान के आधे घंटे बाद इमरजेंसी लैंडिंग

इंदौर

इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मंगलवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद आपातकालीन लैंडिंग करा दी गई। फ्लाइट संख्या 6E 7295 रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से रवाना होती है। आज उसने तय समय पर टेक-ऑफ किया, लेकिन उड़ान के कुछ देर बाद ही तकनीकी समस्या के कारण पायलट को विमान वापस लाना पड़ा।
जोर का झटका महसूस हुआ

यात्रियों के अनुसार फ्लाइट ने सुबह 6:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद अचानक एक जोर का झटका महसूस हुआ। इसके कुछ मिनटों बाद ही पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी कारणों से विमान को वापस इंदौर एयरपोर्ट पर लाया जा रहा है। विमान को सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

पायलट को मिले थे फॉल्स अलार्म

इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के अनुसार, पायलट को उड़ान के दौरान फॉल्स अलार्म यानी झूठे तकनीकी संकेत मिले थे, जो आमतौर पर सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माने जाते हैं। इस एहतियात के चलते पायलट ने फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस मोड़ने का फैसला किया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया।
यात्रियों को दिए गए दो विकल्प

तकनीकी जांच और सुरक्षा कारणों से इंडिगो ने इस फ्लाइट को रद्द कर दिया। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को दो विकल्प दिए गए हैं, वे चाहें तो टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकते हैं या फिर अपनी बुकिंग को अगले उड़ान के लिए रीशेड्यूल करा सकते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति