योगी सरकार की मंत्री बाल-बाल बचीं, काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त, अस्पताल में कराया भर्ती

पिलखुवा(हापुड़)
यूपी के हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित छिजारसी चौकी के पास मंगलवार की दोपहर हादसा हो गया। हादसे में योगी सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी बाल-बाल बच गईं। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद राज्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में राज्यमंत्री की गाड़ी समेत काफिले की तीन कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। राज्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों के भिड़ने की खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने राज्यमंत्री को उपचकार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराया। इधर डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।

जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी दिल्ली से अमरोहा आ रही थीं। जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित छिजारसी चौकी के पास पहुंची तो उनके काफिले से आगे चल रही तीन गाड़ियां अचानक रुक गई। जिसके चलते उनको एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी उन गाड़ियों से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं राज्य मंत्री गुलाब देवी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें वो मामूली रूप से घायल हो गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंची और उनको दूसरी गाड़ी से रामा अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने गाड़ी चालकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं उपचार के बाद उनका काफिला अमरोहा की तरफ रवाना हो गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गाड़ी चालकों को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति