पुलिस पर रिश्वत के आरोप लगाने वाला निकला झूठा? पिता ने कर दी बेटे की पोल खोल

शाहजहांपुर
यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले युवक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में मिलकर पुलिस पर रिश्वत का आरोप लगाया तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की अफसरों ने तुरंत जांच सौंप दी। पुलिस पर आरोप लगाने वाला युवक अब खुद ही कटघरे में खड़ा नजर आने लगा। जांच में सामने आया है कि तालिब ने न सिर्फ गलतबयानी की, बल्कि जिस फेसबुक पोस्ट पर उसे कार्रवाई की बात कह रहा था, उसका चालान किसी और वजह से हुआ था। अब पिता ने भी बेटे की पोल खोलकर रख दी।

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी तालिब 1 जुलाई को एक फेसबुक वीडियो पोस्ट कर चर्चा में आया था। उसने कहा था कि जो अखिलेश यादव से टकराएगा, उसे रेल दिया जाएगा। उसने दावा किया कि इस पोस्ट को लेकर पुलिस ने उसका चालान किया और थाने से छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए वसूले। 40 मिनट तक थाने में भी बैठाए रखा। सोमवार को वह लखनऊ में अखिलेश यादव से मिला और मंच से यह बात कही। इस पर अखिलेश यादव ने हंसते हुए कहा कि वह पुलिस से पैसे वापस दिलाएंगे। अब इस पूरे मामले की तह में सच कुछ और निकला है। तालिब के खिलाफ पुलिस ने फेसबुक पोस्ट या राजनीति के कारण नहीं, बल्कि गांव की एक महिला की शिकायत पर शांति भंग में कार्रवाई की थी।

महिला ने की थी शिकायत, बार-बार कर रहा था गाली-गलौज
मऊ गांव की रहने वाली महिला रुखसाना ने बताया कि उसका बेटा नाजिम, तालिब के पिता तौफिक के साथ जरी का काम करता था। मई में नाजिम ने तौफिक से 1000 रुपए उधार लिए थे। कहा था कि काम के मेहनताने से काट लेना। बाद में नाजिम ने काम पर आना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर तौफिक घर पहुंचा और गाली-गलौच की। तब रुखसाना ने 500 रुपए लौटा दिए, लेकिन तौफिक बार-बार 500 रुपए के लिए धमकाने लगा। महिला ने परेशान होकर 23 जून को पुलिस को शिकायत दी। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवा दिया।

आरोप: समझौते के बाद भी महिला को दे रहा था गाली
इसके बाद रुखसाना का आरोप है कि तौफिक का बेटा तालिब उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने लगा। घर पर आकर धमकी देता और गालियां देता था। 29 जून को महिला ने तालिब के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तालिब को थाने बुलाकर 1 जुलाई को शांति भंग में चालान कर दिया।

पिता बोले- तालिब झूठ बोल रहा है, पुलिस ने हमसे पैसे नहीं मांगे
तालिब के पिता तौफिक ने बताया कि उनका बेटा पहले भी कई बार ऐसी पोस्ट कर चुका है। वह घर के कहने पर नहीं चलता है और गांव से भी अलग रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमसे कभी कोई पैसे नहीं मांगे और न ही किसी तरह की जबरन वसूली हुई। उसकी जमानत उसके मामा ने करवाई थी।

सपा जिलाध्यक्ष ने भी पल्ला झाड़ा, बोले- मामला संदिग्ध
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि तालिब ने पहले एक मामले में मदद मांगी थी, तब थाना प्रभारी से बात कर समाधान भी करवा दिया गया था। लेकिन जो बातें उसने अखिलेश यादव के सामने कही हैं, उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तालिब के दावे फर्जी लग रहे हैं।

पुलिस बोली- वीडियो की जांच सीओ को सौंपी गई
थाना अल्हागंज के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि एक महिला की तहरीर पर तालिब के खिलाफ शांति भंग में चालान किया गया था। बीस हजार रुपए लेने और पोस्ट को लेकर कार्रवाई का कोई मामला नहीं है। वहीं, एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि युवक के वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच जलालाबाद के सीओ को सौंपी गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति