सिंगरौली जिले में छात्रों को बंटने वाली थी साइकिलें, पहले ही प्रिंसिपल ने कर दिया ये कांड, जाने क्या है मामला

सिंगरौली
 मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने साइकिल की चोरी की है। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो सभी सोच में पड़ गए। जिन साइकिलों की चोरी हुई हैं वह सरकारी की योजना के तहत छात्राओं को बांटने के लिए आई थीं लेकिन उससे पहले ही स्कूल के प्रिंसिपल ने बड़ा खेल कर दिया। पुलिस ने जब इस मामले में छापामारी की तो 23 साइकिलों को बरामद किया गया है।

छिपाकर रखी साइकिलें
दरअसल, मामला सिंगरौली जिले के शासकीय हाई स्कूल खटाई का है। यहां स्कूल के प्राचार्य जयकांत चौधरी ने सरकारी योजना के तहत वितरण के लिए आई साइकिलों का गबन कर दिया। तीन महीने पहले उन्होंने स्कूल में आई साइकिलों की चोरी बताकर खैरा गांव में एक व्यक्ति के यहां छिपाकर रखवा दी।

बेचने की कोशिश में थे
साइकिल चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। तीन महीने बाद प्राचार्य ने साइकिल बेचने की कोशिश की तो पुलिस को इसकी भनक लग गई। स्कूल के प्राचार्य ने साइकिलें बेचने की प्लानिंग की जानकारी पुलिस को मिली तो टीम ने खैरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान गांव के एक आदमी के यहां से 23 साइकिलें बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। इस तरह की चोरी का यह कोई पहला मामला नही है, इसके पहले भी इस जिले में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन उन मामलों में कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। वहीं, मामले सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि साइकिलें गैर कानूनी तौर से बेचने की नीयत से रखी गईं थी। इसलिए स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि खैरा गांव में साइकिलें कैसे पहुंचीं और इसके पीछे कौन-कौन है। हालांकि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने साइकिलों को जब्त कर लिया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति