‘स्पेशल ऑप्स 2’ 18 जुलाई से, सिर्फ जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

मुंबई,

‘स्पेशल ऑप्स’ का बहुप्रतीक्षित दूसरा सीज़न अब 18 जुलाई से जियोहॉटस्टा9र पर स्ट्रीम होगा। इस शो में के. के. मेनन एक बार फिर रॉ अधिकारी हिम्मत सिंह के किरदार में वापसी कर रहे हैं, एक ऐसा अफसर जो जंग लड़ता है, लेकिन सीमाओं पर नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया की छाया में। उनकी अगुवाई में स्पेशल टीम इस बार उस दुश्मन का सामना करेगी जो दिखाई नहीं देता, लेकिन हर जगह मौजूद है।

‘स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी आज के अनिश्चित वैश्विक माहौल में बुनी गई है। अब लड़ाई सिर्फ बंदूक़ों या बॉर्डर पर नहीं होती — ये क्लाउड में लड़ी जा रही है, और दुश्मन हमारे आस-पास की आम ज़िंदगी में ही छिपा है। जब संगठित साइबर हमले देश की नींव हिलाने लगते हैं, तब हिम्मत सिंह और उनकी टीम एक ऐसी जंग में उतरती है जो बिना चेतावनी, बिना धुएं और बिना किसी सुराग के लड़ी जाती है ,लेकिन इसका असर पूरे देश को झकझोर देता है।

शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ में प्रकाश राज, विनय पाठक, ताहिर राज भसीन, करण टैकर, सैयामी खेर, मुज़म्मिल इब्राहिम, गौतमी कपूर, परमीत सेठी और काली प्रसाद मुखर्जी जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं, जो अपने-अपने किरदारों के ज़रिए कहानी को और ज़्यादा प्रभावशाली बनाते हैं।

के. के. मेनन ने अपने किरदार के बारे में कहा, “हिम्मत सिंह कोई सुपरहीरो नहीं है, वह लाइमलाइट में नहीं रहता, बल्कि खामोशी से अपना फर्ज निभाता है। इस बार की लड़ाई चुपचाप है, लेकिन कहीं ज़्यादा खतरनाक भी। हर फैसला भारी पड़ सकता है। एक कलाकार के तौर पर ऐसा किरदार बहुत कम मिलता है, जो अंदर तक असर छोड़ता है। हमने इस सीज़न में जो मेहनत और भावना डाली है, उम्मीद है दर्शक उसे महसूस करेंगे।” ‘स्पेशल ऑप्स 2’ 18 जुलाई से, सिर्फ जियोहॉटस्टा र पर प्रसारित होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति