चयनित सोसाइटियों को मिलेगी प्रशिक्षण की दिशा, सभी जिलों में होंगे ओरिएंटेशन प्रोग्राम

भोपाल 
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने हर जिले से पांच चयनित सोसाइटियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस प्रोग्राम के माध्यम से सोसाइटियों द्वारा किए गए नवाचार और उनकी विभाग से अपेक्षाओं को जानने को भी कहा है। मंत्री श्री सारंग बुधवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा है कि लगभग ढाई सौ सोसाइटियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम 50-50 के ग्रुप में करें। उन्होंने कहा कि यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम दो दिवसीय हो ताकि उनकी हर एक समस्याओं का समाधान भी हो सके।

माइक्रो एटीएम कार्ड का 100% वितरण हो
मंत्री श्री सारंग ने माइक्रो एटीएम कार्ड रूपे कार्ड को एक माह के अंदर 100% वितरित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की इस पहल को निचले स्तर तक पहुंचाने का भी कम करें। साथ ही नवाचार विंग को पुनर्गठित करें।

चीता ब्रांड का 'लोगो' जल्द होगा लोकार्पित
मंत्री श्री सारंग ने चीता ब्रांड का 'लोगो' जल्द फाइनल कर लोकार्पित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने चीता ब्रांड के उत्पाद हितग्राही तक पहुंचाने के लिए एक चेन डेवलप करने को भी कहा। इसके लिए उन्होंने बिजनेस प्लान बनाकर प्रेजेंटेशन देने को भी कहा है और संभागवार समीक्षा बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री डीपी आहूजा, विपणन संघ प्रबंध संचालक श्री आलोक कुमार सिंह, आयुक्त एवं पंजीयक श्री मनोज पुष्प, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता, उप सचिव सुश्री शीला दाहिमा और मनोज सिन्हा उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति