ओडिशा में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी और उसके लिव-इन पार्टनर पर किया खौफनाक हमला

जाजपुर
ओडिशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप हैं कि एक शख्स ने अलग रह रही पत्नी और उसके लिव इन पार्टनर पर जानलेवा हमला किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। खबर है कि एक ओर जहां महिला का गला रेता गया है। वहीं, उनके साथी के गुप्तांगों को काट दिया।

 घटना राज्य के जाजपुर में मालाहाट गांव की है। रिपोर्ट में पुलिस को हवाले से बताया गया है कि आरोपी की पहचान मनोज कुमार मोहंती के रूप में हुई है। जरादा गांव के मनोज ने अलग रह रही पत्नी और उसके साथी प्रशांत नाथ पर हमला कर दिया था। इसमें दोनों को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस का कहना है कि महिला का गला रेता गया है और उसके साथी के गुप्तांगों पर धारदार हथियार चलाए गए हैं।

क्या था मामला

रिपोर्ट के अनुसार, महिला करीब एक साल पहले ससुराल कथित तौर पर छोड़कर आ गई थी और प्रशांत के साथ रह रही थी। इसके चलते ही महिला का विवाद पहले पति के परिवार के साथ हुआ। महिला का दावा है कि पति उसके साथ मारपीट करता था और महीनों तक सहन करने के बाद वह घर से भाग निकली।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया है कि उसे और प्रशांत को मालाहाट के पास परिवार से सुलह करने के नाम पर बुलाया गया था। महिला का दावा है कि उनपर हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया, 'उन लोगों ने हमें मालाहाट के पास साथीपुर पुल पर बुलाया। हमारे पहुंचने के साथ ही मेरे देवर और ससुर ने हमें बांध दिया। उन लोगों हमारी गर्दन काट दी और नीचे पटक दिया।'

खबर है कि स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर और घायल दंपति को देखकर बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति