बहू ने उड़ाए 67 लाख और गहने, चार साल बाद प्रेमविवाह का चौंकाने वाला मोड़

जबलपुर
 लव मैरिज के चार साल बाद बहू घर में रखे 15 लाख की जूलरी और 67 लाख 50 हजार रुपए लेकर चंपत हो गयी। ससुर ने राशि की आवश्यकता पड़ने पर बॉक्स को खोला तो देखा की जेवरात और नगदी गायब हैं। पीड़ित ससुर की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस को महिला के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

2021 में की थी शादी

सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि दिनेश कुमार चौबे, उम्र 66 वर्ष, निवासी साई बाबा मंदिर के सामने राजकुमारी भवन डुप्लेक्स नंबर 02 ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उसके बेटे कार्तिकेय चौबे ने पूजा गुर्जर (चौबे) से नामक युवती से 13 जून 2021 को प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से बहू और बेटा उसके घर पर रहते थे। उसने कचनार कैसल्य में डूपलेक्स खरीदने का सौदा किशोर कुकरेजा आदिवासी तिलहरी गोरा बाजार से 52 लाख 50 हजार रुपए में किया था। फर्नीचर के लिए 10 लाख रुपए का भुगतान करना था।

घर में की थी राशि जमा

उसके पास स्वयं की आय के 18 लाख 50 हजार रुपए थे और अन्य रिश्तेदारों से उधार लेकर शेष राशि एकत्रित की थी। इसके अलावा 15 लाख के जेवरात उसके पूर्वज एवं स्वयं के विवाह के समय के थे। उसने जेवरात और रकम अपनी बहू पूजा गुर्जर (चौबे) को सुरक्षित घर में रखने के लिए दी थी। बहू ने जेवरात और रकम अपने कमरे में पलंग में बने बॉक्स में रख दी थी।

रुपए और जेवरात गायब मिले

उसकी बहू 21 जून 2025 को घर से चली गयी थी। उसे रुपए कि आवश्यकता पड़ी तो लड़के कार्तिकय चौबे के साथ ऊपर के कमरे में जाकर पलंग के बॉक्स को खोला तो रुपए और जेवरात गायब थे। जेवरात व रुपए के संबंध में अपनी पत्नी वीना चौबे और लड़के कार्तिकय चौबे से पूछा तो जानकारी नहीं होने की बात कही।

68 लाख कैश और जूलरी लेकर चली गई बहू

बहू अपने साथ 68 लाख 50 हजार रुपए नगद एवं घर में रखे जेवर ले गयी है। पूछताछ करने पर उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला के विरूध्द धारा 316(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है। अभी तक आरोपी बहू के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति