भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट: लंच के बाद का खेल हुआ शुरू, जो रूट-ओली पोप बने खतरा

लॉर्ड्स
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच में बदलाव के साथ उतरी हैं। इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर को जगह मिली है, जबकि जोश टंग को बाहर बैठना पड़ा है। वहीं भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को जैक क्रॉउली और बेन डकेट ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। बेन डकेट 40 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। जैक क्रॉउली 43 गेंद में 18 रन ही बना सके। नीतीश ने एक ही ओवर में सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। जो रूट और ओली पोप क्रीज पर मौजूद हैं। लीड्स में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया था, जबकि भारत ने बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट 336 रनों से जीता था। इस तरह से पांच मैच की सीरीज अभी बराबरी पर है।

बुमराह को नहीं मिल रही सफलता
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पिछले 29 ओवर से विकेट नहीं मिला है। उन्होंने पहले मैच की दूसरी पारी में 19 ओवर डाले और अब तीसरे टेस्ट में 10 ओवर डाल चुके हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है।

इंग्लैंड ने पहले सेशन में बनाए 83 रन
इंग्लैंड की टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए पहले सेशन में 25 ओवर में दो विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति