रायपुर: छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा, बढ़ाएंगे देश का मान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाड़ी करेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा, बढ़ाएंगे देश का मान

छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाड़ियों को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा की मंजूरी, देश का नाम करेंगे रोशन

रायपुर

छत्तीसगढ़ में खेलों को नया आयाम देते हुए प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पहली बार राजधानी रायपुर में दो दिवसीय पैरा कैनो वर्कशॉप का सफल आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन एवं भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय, इंडोर स्टेडियम और बूढ़ा तालाब में आयोजित की गई।

राज्यपाल रमेन डेका से पैरा कैनो एथलीट प्राची यादव, मनीष कौरव और अन्य खिलाड़ियों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वर्कशॉप के अंत में डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी ने दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान संभावित इंजुरी से बचने और उनकी रोकथाम पर विशेष सेशन लिया, जिससे खिलाड़ियों को सुरक्षित प्रशिक्षण के टिप्स भी मिले।

छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री माननीय टंक राम वर्मा ने झण्डा दिखाकर दिव्यांग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा भी की और पैरा कैनो खेल की बारीकियों को समझा। खेल मंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

इस वर्कशॉप का उद्देश्य प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बनाने की दिशा में तैयार करना था। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाड़ी जल्द ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एक ही दिन में खिलाड़ियों ने बोट्स को बैलेंसिंग सहित चलाना सीख लिया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कार्यशाला के दौरान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पैरा कैनो एथलीट प्राची यादव और मनीष कौरव ने खिलाड़ियों का टेस्ट लिया और उनकी पात्रता की जांच की। चयनित खिलाड़ियों को अब भोपाल के पैरा सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय पैरा चेयरपर्सन मयंक ठाकुर से प्रशिक्षण मिलेगा। 

इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया महासचिव छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन, प्रशांत सिंह रघुवंशी चेयरमैन सीजी पैरा कैनोइंग एवं सह सचिव भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन, जिला खेल अधिकारी प्रवेश जोशी सहित खिलाड़ी और संबंधित लोग उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति