क्रिकेट में तहलका! आयरलैंड के गेंदबाज ने 5 गेंदों में झटके 5 विकेट

नई दिल्ली

आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैंपर ने मेंस क्रिकेट में उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट लिए। कर्टिस कैंपर इसी के साथ मेंस क्रिकेट में ऐसा करनामा करने वाले पहले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड इंटर-प्रांतीय टी20 ट्रॉफी में नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ मुंस्टर रेड्स की ओर से खेलते हुए बनाया। उन्होंने 2.3 ओवर में मात्र 16 रन देकर यह 5 विकेट चटकाए। एक समय पर नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 87 रन था। कर्टिस कैंपर की घातक गेंदबाजी के आगे टीम इसके बाद ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 88 रन पर ऑलआउट हो गई।

मुंस्टर रेड्स के कप्तान कैंपर ने अपने दूसरे और तीसरे ओवर यह सभी पांच विकेट लिए। 189 रनों के टारगेट का पीछा कर रही नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ कैंपर ने अपना पहला विकेट 12वें ओवर की पांचवी गेंद पर लिया। जेरेड विल्सन को उन्होंने बोल्ड किया, उनकी अगली गेंद पर, ग्राहम ह्यूम बैकफुट पर LBW आउट हो गए।

इसके बाद 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए कैंपर ने अपनी पहली गेंद पर विकेट लेकर हैट्रीक पूरी की। इस दौरान उन्होंने एंडी मैकब्राइन को डीप मिडविकेट पर अपना शिकार बनाया।

इसके बाद मुंस्टर रेड्स के कप्तान के कप्तान ने नंबर-10 पर आए रॉबी मिलर और 11 पर आए जोश विल्सन को अपना शिकार बनाया।

कैंपर ने मैच के बाद बताया कि जब उन्होंने दो ओवरों में लगातार 5 विकेट लिए तो उन्हें इस रिकॉर्ड के बारे में नहीं पता था।

उन्होंने क्रिकेट आयरलैंड को बताया, "मुझे सच में समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। मैं बस अपनी बात पर अड़ा रहा और इसे बहुत सरल रखा और खुशकिस्मती से यह कामयाब हो गया।"

बता दें, कैंपर ने इससे पहले 2021 टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति