अमरकंटक में रामघाट पर हुआ हादसा, भजन गायक राज भदौरिया की डूबने से मौत

अनूपपुर
नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में रामघाट पर गुरुवार को भजन गायक राज भदौरिया (22) की डूबने से मौत हो गई। घटना शाम करीब 5.30 की है। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नदी-तालाबों में डूबने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला अमरकंटक क्षेत्र का है, जहां ग्राम बालनपुर (भिंड) निवासी 22 वर्षीय भजन गायक “राज भदौरिया” अपने भाई और जीजा के साथ धार्मिक यात्रा पर पहुंचे थे। 10 जुलाई 2025, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे रामघाट में स्नान करते समय वे गहरे पानी में चले गए, संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फव्वारे की रेलिंग में फंस गया और वे डूबने लगे। साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। वॉटर बोट और स्थानीय निवासी कृष्णा पाल चौहान की मदद से रेस्क्यू कर राज को बाहर निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमरकंटक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद मृतक के गांव और परिवार में शोक की लहर है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से नदी-तालाबों में सतर्कता बरतने, बच्चों को अकेले न भेजने और गहरे पानी से बचने की अपील की है। ग्रामीणों ने चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

अनूपपुर जिले में डूबने की प्रमुख घटनाएं:

1. 10 जुलाई 2025: अमरकंटक, रामघाट- भजन गायक राज भदौरिया (22) की डूबने से मौत।

2. 8 जुलाई 2025: ग्राम लोहारिन टोला- 4 वर्षीय जितेश सिंह नदी में डूबा, शव तीन दिन बाद मिला।

3. 25 जून 2024: पुष्पराजगढ़, जोहिला नदी- आकांक्षा गुप्ता (20) और अंशु गुप्ता (16) की डूबकर मौत।

4. अप्रैल 2024: मलगा गांव- तालाब में डूबने से अमित (14) और हरिसिंह (40) की मौत।

5. मई 2023: सारंगढ़, सीतामढ़ी तालाब- पिकनिक के दौरान दो लड़कियों और एक लड़के की डूबने से मौत।

प्रशासन और पुलिस ने बार-बार अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-तालाबों में स्नान करते समय विशेष सतर्कता बरतें, बच्चों को अकेले न छोड़ें और गहरे पानी में जाने से बचें। कई जगह अवैध उत्खनन के कारण खतरनाक गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति