पोप का बयान: भारतीय गेंदबाजों को खेलना सबसे मुश्किल

लंदन
इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी टीम की रक्षात्मक बल्लेबाजी का बचाव करते हुए कहा कि यह ऐसी पिच नहीं है जिस पर आप आक्रामक होकर खेल सकते हैं। इंग्लैंड ने पिछले कुछ वर्षों में आक्रामक बल्लेबाजी शैली को अपनाया है लेकिन गुरुवार को उसने भारतीय गेंदबाजों के सामने रक्षात्मक बल्लेबाजी की और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 251 रन बनाए।

पोप ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''यह ऐसी पिच नहीं है जिस पर आप खुलकर खेल सकें। भारतीय गेंदबाजों ने अपनी लेंथ बनाए रखी और रन बनाना मुश्किल कर दिया।'' उनका इशारा भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी की ओर था, जिसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (35 रन देकर एक विकेट) की वापसी से मजबूती मिली है। नितीश कुमार रेड्डी ने 46 रन देकर दो विकेट लिए हैं और वह पहले दिन भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। तेज गेंदबाज आकाशदीप और मोहम्मद सिराज को पहले दिन विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी की। पोप ने रविन्द्र जडेजा की गेंद पर आउट होने से पहले 104 गेंदों में 44 रन की पारी खेली।

उन्होंने कहा, ''जरूरी नहीं कि हम जिस तरह से पहली पारी में बल्लेबाजी करते रहे हैं, वैसे ही करें। हमें परिस्थितियों के अनुसार खेलना होगा। हमने पिच की प्रकृति को देखते हुए बल्लेबाजी की। इसके अलावा भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की।''

अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए पोप ने कहा कि पारी को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ''यह कुछ ऐसा है जिसे हम एक टीम के रूप में बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ज़ाहिर है कि यह भारत के खिलाफ टेस्ट मैच है। वे हमेशा ऐसी परिस्थितियों में आपके सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे। इसलिए यह परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने से जुड़ा है।''

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति