करुण को नहीं सुदर्शन को तीसरे नंबर पर उतारें : मांजरेकर

मुंबई
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि आठ साल बाद टीम में शामिल किये गये करुण नायर को नंबर तीन पर नहीं उतारा जाना चाहिये। करुण इस सीरीज में अब तक असफल रहे हैं। वह दोनो ही मैचों में रन नहीं बना पाये हैं। मांजरेकर ने कहा कि अभी इस बल्लेबाज को अवसर मिलने चाहिये क्योंकि एक-दो मैचों के आधार पर फैसला नहीं हो सकता। मांजरेकर ने इसके साथ ही केवल एक मैच के बाद बाहर कर दिये गये साई सुदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि वह प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है जिसे अभी अपने को साबित करने पर्याप्त अवसर मिलने चाहिेये। साथ ही कहा कि सुदर्शन को नंबर तीन पर उतारना चाहिये। वहीं करुण को पांचे क्रम पर अवसर देना चाहिये। 
मांजरेकर ने कहा, पिछले मैच में चयन जिस प्रकार हुए उनसे में सहमत नहीं हूं। एक जीत उन फैसलों को कैसी सही ठहरा सकत है। सिर्फ एक मैच के बाद साई सुदर्शन को टीम से बाहर कर देना समझ से परे है क्योंकि वह एक युवा खिलाड़ी हैं और हम भविष्य के लिए उन पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने दूसरी पारी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मैं उनके साथ रहना चाहता हूं, लेकिन यह टीम प्रबंधन थोड़ा अलग है और वे माहौल के अनुसार बदलाव करने में पीछे नहीं हटता है। 
मांजरेकर ने सुदर्शन को तीसरे नंबर पर उतारने की जरुरत बतायी। साथ ही कहा कि करुण इस जगह के लिए उपयोगी नहीं है। उन्होंने कहा, मैं सुदर्शन को तीसरे नंबर पर देखना चाहूंगा। मेरी नजर में करुण तीसरे नंबर के खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, अगर सभी बड़े शतक लगा रहे हैं, तो उन्हें एक टेस्ट के बाद बाहर करना अनुचित है। मुझे लगता है कि सुदर्शन भी और अवसर दिये जाने के अधिकारी हैं। मांजरेकर ने करुण के चयन और टीम में वापसी के भावनात्मक पक्ष का हवाला देते हुए उनका समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें अभी अवसर मिलने चाहिये। करुण ने साल 2027-18 में इंग्लैंड के खिलाफ ही तिहरा शतक लगाया था। उसके बाद भी वह टीम में अपनी जगह नहीं बचा पाये थे।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति