कौन बनेगा करोड़पति शो का 17वां सीजन, नया प्रोमो रिलीज

मुंबई

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि वो कौन बनेगा करोड़पति शो का 17वां सीजन होस्ट नहीं करने वाले हैं. लेकिन अब मेकर्स ने केबीसी 17 का ऑफिशियल प्रोमो रिलीज कर दिया है. इस प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन  ने अपनी फिल्म अग्निपथ के विजय के अंदाज में शो की रिलीज डेट का ऐलान करते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि वीडियो में अमिताभ बच्चन का विजय के किरदार का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कौन बनेगा करोड़पति शो का नया सीजन 11 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात के 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन केबीसी के सेट पर एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. वो अग्निपथ के अपने किरदार विजय के अंदाज में कहते हैं, “11 अगस्त से अपॉइंटमेंट है अपुन का, मालूम अपॉइंटमेंट, इंग्लिश बोलता है.”

सामने आए इस प्रोमो की शुरुआत में देखने को मिलता है कि एक अमीर आदमी अपने घर आए सेल्समैन से बुरी तरह बात करता है. वो सेलस्मैन कार्पेट पर बिना जूते के बैठा होता है. अमीर आदमी चिल्लाते हुए कहता है, “ये कौन हैं आप? अरे किसने बिठाया है इन्हें इधर? ओ भाईसाबह, जिस कार्पेट पर आपने अपने गंदे पैर रखे हैं ना, इसकी कीमत जानते हैं आप, कार्पेट लंदन से लेकर आया हूं, इसे कोई भी गंदा करेगा? बाहर बिठाओ ऐसे लोगों को, बाहर बैठने की जगह है ना”

‘जहां अक्ल है, वहां अकड़ है’
वो शख्स वहां से जाने लगता है इसके बाद पलटकर उस अमीर शख्स को बताता है कि ये कार्पेट किस चीज से बना है और क्यों गंदा नहीं हो सकता है. फिर शख्स कहता है कि कार्पेट उनके बदोही में भी अच्छा मिलता है, भिजवाते हैं आपके लिए. इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन की एंट्री होती है. वो कहते हैं, “जहां अक्ल है, वहां अकड़ है”. इसके बाद, उस सेल्समैन के पीछे केबीसी का लोगो आता है और केबीसी की बैकग्राउंड ट्यून बजती है.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति