कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस मंजुला पर चाकू से हमला, हत्या के आरोप में पति अमरीश को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु
 कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस मंजुला, जिन्हें स्क्रीन पर श्रुति के नाम से जाना जाता है, पर उनके पति अमरीश ने चाकू से हमला किया. यह घटना 4 जुलाई को बेंगलुरु के मुनेश्वर लेआउट स्थित उनके किराए के घर में हुई. श्रुति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हनुमंत नगर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर उसके पति अमरीश को गिरफ्तार कर लिया है.

पश्चिम संभाग के डीसीपी एस गिरीश ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'छोटे पर्दे के कुछ धारावाहिकों में काम कर चुकीं मंजुला उर्फ ​​श्रुति का अमरीश (49) से प्यार हो गया था और उन्होंने उससे शादी कर ली थी. अमरीश ऑटो चालक है. दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी.कपल के दो बच्चे हैं. जांच में पता चला कि उनके वैवाहिक जीवन में मतभेद थे और वे अक्सर झगड़ते रहते थे.'

उन्होंने आगे बताया, तीन महीने पहले, मंजुला ने अपने पति के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पिछले गुरुवार को ही दोनों के बीच सुलह हो गई थी और वे साथ रहने लगे थे. लेकिन, उनके बीच फिर से मतभेद हो गया और झगड़ा शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि अमरीश ने पत्नी की आंखों में मिर्च का स्प्रे छिड़का और उसके पेट, पसलियों, जांघ और गर्दन पर चाकू से वार किया.'

डीसीपी ने बताया, 'बाद में, पड़ोसी वहां आए, झगड़ा रुकवाया और श्रुति को विक्टोरिया अस्पताल ले गए और वहां में भर्ती कराया. अमरीश के खिलाफ हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.'

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति