केएल राहुल निकले सईद अनवर और वीरेंद्र सहवाग से आगे

नई दिल्ली 
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड दौरे पर कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा। इस फिफ्टी की मदद से राहुल ने पाकिस्तान के सईद अनवर और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को एक झटके में पछाड़ दिया है। अब केएल राहुल का नाम सुनील गावस्कर के साथ उन तीन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है जिन्होंने बतौर एशियाई ओपनर SENA देशों में 10 से अधिक 50 प्लस स्कर बनाए हैं। SENA देशों से यहां मतलब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से है।
 
केएल राहुल का यह टेस्ट क्रिकेट में 19वां अर्धशतक है, वहीं SENA देशों में उनका 11वां 50 प्लस का स्कोर है। SENA देशों में बतौर एशियाई ओपनर सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में सुनील गावस्कर टॉप पर हैं, वहीं श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने दूसरे नंबर पर हैं। अब केएल राहुल सईद अनवर और वीरेंद्र सहवाग, जिनके नाम SENA देशों में दस 50 प्लस के स्कोर हैं, को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

एशियाई टीम के सलामी बल्लेबाजों द्वारा SENA के देशों में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर-
19 – सुनील गावस्कर
12 – डिमुथ करुणरत्ने
11 – केएल राहुल*
10- वीरेंद्र सहवाग
10 – सईद अनवर
10 – तमीम इकबाल

केएल राहुल से लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। भारत ने दूसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड के 387 रनों के सामने 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। मेजबानों के पास अभी भी 242 रनों की बढ़त है। केएल राहुल अगर लॉर्ड्स में शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं तो वह जरूर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ सकते हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति