प्रसन्न चौधरी के अंदाज पर जनता का तंज, बोले– सड़क केंद्र की और स्टाइल अपनी!

शामली 
उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से RLD के सदर विधायक को प्रसन्न चौधरी का मस्ताना अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्राइविंग सीट पर गाड़ी का स्टेयरिंग थाम कर उसे दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं और बारिश के मौसम में बॉलीवुड सॉन्ग पर मस्ती में झूमते हुए दिखाई दे रहे है। यह वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शामली की जनता ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया और जनता बोली कि मोदी जी की बनाई हुई सड़क पर बारिश में मजा ले रहे हैं विधायक जी।

मामला जनपद शामली का है, जहां पर सदर विधानसभा सीट से प्रसन्न चौधरी RLD से विधायक हैं और वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। हाल ही में सदर विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गाड़ी का स्टेयरिंग थाम कर उसे दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बाहर बारिश हो रही है। बारिश के सुहाने मौसम में विधायक जी बॉलीवुड सॉन्ग पर मस्ती में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक जी ने यह वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

जिसके बाद से ही शामली की जनता ने विधायक जी को ट्रोल करना शुरू कर दिया और तरह-तरह के कमेंट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आने लगे किसी ने उन्हें कमेंट में लिखा कि मोदी जी द्वारा बनाई गई सड़क पर मजा ले रहे हो विधायक जी। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो में चल रहे सॉन्ग पर ही विधायक जी को घेर लिया और बोले कि विधायक जी देर करते नहीं देर हो जाती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति