‘कनाडा तुम्हारा प्लेग्राउंड नहीं’ – पन्नू ने कपिल शर्मा को भेजा धमकी भरा संदेश

नई दिल्ली 
भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार मामला किसी मज़ाक या शो से जुड़ा नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर उनकी जान और संपत्ति को लेकर गंभीर धमकी दी गई है। कनाडा के सरे (Surrey) शहर में उनके कैफे Caps Café पर फायरिंग की गई और अब खालिस्तानी आतंकी संगठन SFJ (सिख्स फॉर जस्टिस) ने एक धमकी भरा वीडियो जारी कर उन्हें कनाडा से बिज़नेस हटाने की चेतावनी दी है।

गोलीबारी के बाद सीधी धमकी:  कनाडा खेल का मैदान नहीं 
बुधवार को कपिल शर्मा के रेस्तरां पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी बब्बर खालसा से जुड़े आतंकवादी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है, जो वर्तमान में जर्मनी में रह रहा है। यह वही लड्डी है जो भारत की NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। गोलीबारी के ठीक बाद अब SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें कपिल शर्मा को सीधा निशाना बनाते हुए कहा गया है कि "कनाडा तुम्हारा प्ले ग्राउंड नहीं है" और उन्हें अपने "हिंदुत्व विचारधारा वाले निवेश" को वापस भारत ले जाना चाहिए।

 पन्नू ने लगाए गंभीर आरोप
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में कपिल शर्मा पर यह आरोप लगाया कि: वह नरेंद्र मोदी की हिंदुत्व विचारधारा को विदेशों में व्यापार के ज़रिए बढ़ावा दे रहे हैं। कपिल शर्मा ने "मेरा भारत महान" जैसे नारे तो लगाए, लेकिन व्यापार भारत में करने के बजाय कनाडा में निवेश किया। आतंकवादी संगठन का कहना है कि वो कनाडा की ज़मीन पर हिंदुत्व समर्थक बिज़नेस को बर्दाश्त नहीं करेगा। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हुए सीधे तौर पर राजनीतिक और वैचारिक हमले किए गए हैं।

क्या है मामला?
-कपिल शर्मा का कैफे Caps Café कनाडा के सरे शहर में स्थित है।
-बीते बुधवार को इस कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
-हमले की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी ने ली, जो बब्बर खालसा का सदस्य है।
 
मुंबई पुलिस भी एक्टिव

घटना के बाद भारत में भी हलचल तेज हो गई है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को ओशिवारा स्थित उस इमारत का दौरा किया जहां कपिल शर्मा रहते हैं। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह दौरा सिर्फ पते की पुष्टि के लिए किया गया था। न तो कपिल शर्मा से कोई बयान लिया गया है, और न ही उनकी सुरक्षा में फिलहाल कोई बदलाव किया गया है।

कौन है हरजीत सिंह लड्डी?
बब्बर खालसा से जुड़ा यह आतंकी जर्मनी में एक्टिव है। भारत की एजेंसियों ने उसे Most Wanted घोषित किया हुआ है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसे लंबे समय से ट्रैक कर रही है। वह खालिस्तानी आंदोलन को विदेशों में सक्रिय रखने के लिए डिजिटल और जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति