आई मॉडल ग्रोक 4 इंटरनेट और गूगल से भी ज्यादा द‍िमागदार : एलन मस्क

एलन मस्क अपने नए एआई मॉडल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। बता दें कि हाल ही में xAI के बड़े लैंगवेज मॉडल का एंडवांस वर्जन Grok 4 लॉन्च किया है। एलन मस्क आएदिन इसके बारे में काफी कुछ जानकारी देते रहते हैं। मस्क ने Grok 4 को Phd लेवल का बताया है। मस्क का कहना है कि यह सभी विषयों के लगभग सभी स्नातक छात्रों से भी ज्यादा स्मार्ट है। अब मस्क ने इसे लेकर एक और बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया है कि ग्रोक 4 इंजीनियरिंग के जलिट सवालों को जवाब भी देता है। जी हां, मस्क की ओर से ग्रोक 4 को लेकर किए जा रहे लगातार दावे के चलते इसके प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। क्या सच में एआई इंजीनियरिंग के सावल हल कर सकता है। आइये, इस खबर के बारे में डिटेल में जानते हैं।

इस काम में मदद करेगा ग्रोक
 रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि मुश्किल, वास्तविक दुनिया के इंजीनियरिंग सवालों को हल करके नई राह दिखा रहा है, जिनके जवाब इंटरनेट या किताबों में कहीं नहीं मिलते। उन्होंने यह भी बताया कि यह और भी बेहतर होगा। इसका मतलब है कि अब एलन मस्क का एआई मॉडल इंजीनियरिंग सवालों का भी आंसर दे पाएगा। अगर ऐसा हुआ तो यह इंजीनियरिंग छात्रों के लिए अच्छा हो सकता है।

एलन मस्क पहले भी कर चुके कई दावे
ऐसा पहली बार नहीं है, जब मस्क ने ग्रोक 4 को लेकर इतने बड़े दावे किए हैं। उन्होंने इसके लॉन्च के दौरान कहा था कि यह इस साल के अंत तक नई टेक्नोलॉजी की खोज कर सकता है। इतना ही नहीं, उनका दावा है कि यह दो साल के भीतर नई फिजिक्स की भी खोज कर सकता है। बता दें कि इसे प्रीमियम के तहत लाया गया है। ग्रोक 4 का यूज करने के लिए यूजर्स को प्रो सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। मस्क ने अपने इस एआई मॉडल के बारे में एक और खास बात एक्स पर शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि आप अपनी पूरी सोर्स कोड फाइल को grok.com पर क्वेरी एंट्री बॉक्स में कट और पेस्ट कर सकते हैं और Grok 4 इसे आपके लिए ठीक कर देगा! xAI में हर कोई यही करता है। कर्सर से बेहतर काम करता है। आगे आने वाले समय में देखने को मिलेगा कि एलन मस्क द्नारा ग्रोक को लेकर किए जा रहे दावे, किस हद तक सही होते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति