अपनी सरकार में ही बेबस भाजपा विधायक, थानेदार के खिलाफ जताई नाराज़गी

बांसवाड़ा

जिले के गढ़ी थाना परिसर में शनिवार रात भाजपा विधायक कैलाशचंद्र मीणा थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। विधायक ने थानाधिकारी पर बजरी और भूमि माफियाओं से अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि विधायक, मौके पर पहुंचे पुलिस उपअधीक्षक सुदर्शन पालीवाल के पैर छूने के लिए तक झुक गए।

परतापुर कस्बे में जमीन पर अवैध कब्जे और मोर गांव में युवक की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज विधायक पीड़ितों के साथ थाने पहुंचे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वे थाने के बाहर सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए।

विधायक मीणा ने आरोप लगाया कि थानाधिकारी रोहित कुमार भूमाफियाओं और खनन माफियाओं से सांठगांठ कर दलाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाने को दलालों की धर्मशाला बना दिया गया है, जबकि गरीब आदिवासी न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने गुस्से में यहां तक कह डाला कि यदि यही हाल रहा तो थानाधिकारी के कपड़े उतरवाकर घर भेज देंगे। यह टिप्पणी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

मौके पर पहुंचे गढ़ी सर्कल के डिप्टी सुदर्शन पालीवाल ने विधायक को आश्वासन दिया कि मामलों की जांच जारी है और उच्च अधिकारियों को सभी तथ्यों से अवगत कराया जा चुका है। थानाधिकारी रोहित कुमार ने भी यही दोहराया कि कार्रवाई जांच के बाद ही की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति