फार्म हाउस पर रंगीन रात का काला सच: नशे-जुए की पार्टी में 50 रईसजादे गिरफ्तार

जोधपुर

जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार देर रात बोरानाडा थाना क्षेत्र के गंगाना रोड स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारकर अवैध कैसीनो और अय्याशी के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 50 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अधिकतर उच्चवर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस में अवैध रूप से कैसीनो चलाकर जुआ और नशे का सामान उपलब्ध कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 5.69 लाख रुपये नकद, 5 लाख रुपये मूल्य के कैसीनो कॉइन, 91 ग्राम अफीम, 63 मोबाइल फोन, 23 लग्जरी गाड़ियां, 4 हुक्का बार, 20 हुक्का फ्लेवर पैकेट, बीयर की बोतलें और अन्य नशीली सामग्री बरामद की।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर राजेन्द्र सिंह के निर्देश पर की गई। एसीपी आनंद राजपुरोहित, एडीसीपी निशांत भारद्वाज और विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फार्म हाउस पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। अचानक पड़े छापे के दौरान अफरा-तफरी मच गई। कई युवक छत और दीवारों पर चढ़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें चेताया कि ऊंचाई से गिरकर वे घायल हो सकते हैं। इसके बाद सभी को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

पूछताछ में सामने आया है कि इससे पहले ऐसी पार्टी आगरा में आयोजित की गई थी और इस बार आयोजन जोधपुर में किया गया। फार्म हाउस को किराए पर लेकर पार्टी का आयोजन संतोष लोहिया नामक युवक द्वारा किया गया था, इसमें विभिन्न राज्यों से युवक शामिल हुए थे। गिरफ्तार युवकों में बड़ी संख्या में जोधपुर के स्थानीय युवक शामिल थे। जैसे ही खबर फैली, थाने के बाहर परिजनों और परिचितों की भीड़ लग गई। कई युवक मीडिया को देख चेहरे छुपाने लगे, जबकि बाहर से आए युवक अफसरों से विनती करने लगे कि उन्हें जल्द छोड़ा जाए क्योंकि उन्हें विदेश यात्रा पर जाना है।

फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल, आलीशान कमरे, शराब, हुक्का और अन्य नशे की सुविधाएं उपलब्ध थीं। आयोजकों ने इसे पूरी तरह अय्याशी का अड्डा बना रखा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, राजस्थान धूम्रपान निषेध अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत लेनी होगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति