सैयारा इस पीढ़ी की सबसे अहम रोमांटिक फिल्म होगी : महेश भट्ट

मुंबई,

 बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि फिल्म सैयारा इस पीढ़ी की सबसे अहम रोमांटिक फिल्म होगी। महेश भट्ट की फिल्म आशिकी ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था।आशिकी का संगीत भी जबरदस्त हिट हुआ था। इसी तरह, फिल्म सैयारा अहान पांडे और अनीत पड्डा के लिए लॉन्चपैड है जो यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के अगले हीरो और हीरोइन के रूप में सामने आ रहे हैं। महेश भट्ट ने कहा, “हर पीढ़ी की एक प्रेम कहानी होती है जो उसे परिभाषित करती है।

सैयारा, मेरी नजर में, इस पीढ़ी की सबसे अहम रोमांटिक फिल्म होगी। जब मैंने आशिकी बनाई थी, तो मैंने इसे बहुत पवित्रता के साथ बनाया और सौभाग्य से लोग इससे गहराई से जुड़ गए और दो नए चेहरों को रातों-रात स्टार बना दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि मोहित सूरी, सैयारा के साथ भी यही करेगा।” महेश भट्ट ने कहा, “यह देखना अद्भुत है कि लोग सैयारा देखते वक्त आशिकी की यादों को महसूस कर रहे हैं, लेकिन मैं कह सकता हूं कि सैयारा इस दौर की प्रेम कहानियों की परिभाषा बदल देगी। हर नई पीढ़ी को पिछली से आगे बढ़ना चाहिए, और मुझे खुशी है कि सैयारा भी यही कर सकती है। मोहित मेरा शिष्य है और अगर वह हर मायने में मुझसे आगे निकलता है, तो इससे बड़ी खुशी की बात मेरे लिए और क्या होगी।” वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित सैयारा, 18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति