बाज़ार में सब्ज़ियां महंगी, किचन में मचा हाहाकार

शिमला

मानसून की बारिश ने जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया है, वहीं इसका असर अब गृहिणियों के किचन पर भी पड़ने लगा है। लगातार लगी बारिश की झड़ी के कारण अब सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है, जिससे गृहिणियों के किचन का बजट गड़बड़ा गया है, वहीं लोगों की जेबें भी ढीली होने लगी हैं। भिंडी के दाम जहां 50 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए हैं, वहीं बैंगन, काली तोरी, चुकंदर व लिंगड़ के दाम 60 रुपए, जबकि शिमला मिर्च, करेला, मटर, बैंगणी व पालक के दाम 80 रुपए पहुंच गए हैं और फ्रासबीन व फूलगोभी के दाम 100 रुपए प्रतिकिलो आ पहुंचे हैं।  

यही नहीं, लाल सोना कहे जाने वाले टमाटर के दाम भी 40 रुपए प्रतिकिलो, जबकि प्याज 35 रुपए व आलू 25 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। इसके अलावा अदरक 120 रुपए, पहाड़ी लहसुन 200 रुपए, देसी लहसुन 160 रुपए, नींबू 120 रुपए, हरी मिर्च 160 रुपए व हरा धनिया 200 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।

मानसून के सीजन में एक तो सब्जियों की कम खेप पहुंचती है, वहीं फसलों के खराब होने का भी अंदेशा रहता है। सीजनल सब्जियों के आने से आगामी में दिनों सब्जियों के दामों में गिरावट आ सकती है, लेकिन अभी कुछ दिन सब्जियों के दामों में तेजी रहेगी, लेकिन कुछ सब्जियों के दाम राहत भरे भी हैं।

इसके अलावा मंडी में बंदगोभी 30 रुपए, तोरी 40 रुपए, गाजर 40 रुपए, घीया 40 रुपए, खीरा 30 रुपए, कद्दू 30 रुपए व बैंगन 40 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहे हैं। इनके दामों में थोड़ी नरमी है और लोग इन्हीं की अधिकतर खरीददारी कर रहे हैं।

मंडी में सब्जियों के अलावा फलों की भी खरीद होती है और यहां नाशपाती 70 रुपए, सेब 100 रुपए, जामुन 200 रुपए, आम 70 रुपए व पलम 100 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है, जबकि केला 70 से 80 रुपए प्रति दर्जन की दर से बिक रहा है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति