शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पूरी, यान ने समुद्र में भरी सुरक्षित वापसी

नई दिल्ली
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की आज धरती पर वापसी हो गई है। एक्सिओम 4 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोग अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर 18 दिन के प्रवास के बाद लौटे। स्पेसक्रॉफ्ट 22.5 घंटे की यात्रा करके कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरा। इससे पहले शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिट्सन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू को लेकर आ रहा ड्रैगन ‘ग्रेस’ अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार सोमवार शाम 4:45 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया था।
 
पीएम मोदी ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष वापसी का स्वागत किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ऐतिहासिक मिशन से वापसी पर पूरे देशवासियों के साथ मैं शुभांशु शुक्ला को बधाई देता हूं। वह अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने अपने समर्पण और साहस से अनगिनत सपनों को पूरा किया है। इसके साथ ही गगनयान दिशा में एक और शानदार कदम हमने बढ़ा दिया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐतिहासिक मिशन से वापसी पर पूरे देशवासियों के साथ शुभांशु शुक्ला को दी बधाई। वह अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं।

शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर पहुंचे, ड्रैगन अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया में समुद्र में उतरा, रायपुर के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिशन से वापसी पर पूरे देशवासियों के साथ शुभांशु शुक्ला को दी बधाई। वह अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं।

अंतरिक्ष यात्रियों ने जताई खुशी
शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर पहुंचे, ड्रैगन अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया में समुद्र में उतरा। ड्रैगन अंतरिक्ष यान के धरती पर उतरते ही एक्सिओम-4 की कमांडर पैगी व्हिटसन ने कहा कि वापस आकर बहुत खुशी हो रही है।

शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी
अंतरिक्ष यात्रा पर गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की धरती पर सकुशल वापसी हो चुकी है। एक्सिओम मिशन 4 के क्रू मेंबर्स को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट समुद्र में उतर चुका है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति