धार्मिक पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म का मामला दर्ज

सागर
दूसरे समुदाय की युवती को झूठे नाम और झूठे वादों के जाल में फंसा कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया, जबकि सच्चाई सामने आने पर युवती को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, जैसीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती सागर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान गांव से सागर आते-जाते समय उसकी मुलाकात एक बस के कंडक्टर से हुई, जिसने अपना नाम राज बताया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फोन पर बातचीत शुरू हो गई।

कुछ समय बाद युवती की नौकरी भोपाल में लग गई। वहां आरोपी ने उस पर दबाव डालकर नौकरी छुड़वा दी और उसे शादी का झांसा देकर भोपाल में किराए के मकान में साथ रहने के लिए मना लिया। इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती को यकीन था कि वह उससे शादी करेगा।

करीब आठ महीने बाद जब युवती को सच्चाई का पता चला, तो उसके होश उड़ गए। उसे जानकारी मिली कि आरोपी का असली नाम अकरम खान है, न कि राज। इतना ही नहीं, वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। यह जानने के बाद युवती ने उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए और भोपाल छोड़कर अपने गांव वापस आ गई।

लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। गांव आने के बाद भी वह फोन पर उसे परेशान करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके साथ बिताए पलों की आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर भोपाल लौटने का दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर उसने धमकी दी कि वह इन तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा।

डरी-सहमी युवती ने आखिरकार अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों के साथ मोतीनगर थाना पहुंचकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चूंकि यह घटना भोपाल में हुई थी, इसलिए पुलिस ने मामले को जीरो पर पंजीबद्ध कर आगे की जांच भोपाल स्थानांतरित कर दी है।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि युवती की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति