स्कूलों में बम की धमकी पर केजरीवाल का हमला: ‘दिल्ली में जंगलराज’

नई दिल्ली
दिल्ली के 5 प्राइवेट स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दहशत फैल गई और इन्हें खाली कराना पड़ा। यह लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली के स्कूलों को ईमेल से बम रखे होने की धमकी दी गई है। इससे पहले पिछले दो दिन में कुछ स्कूलों में बम रखे होने की धमकी जांच में झूठी साबित हुई है। लगातार तीन दिन से मिल रही धमकियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भाजपा दिल्ली में जगलराज बनाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चार इंजन वाली सरकार है, लेकिन किसी को चिंता नहीं है।

केजरीवाल ने एक्स पर पर लिखा, 'लगातार तीसरे दिन आज फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली के लोगों और उनके बच्चों की ना तो गृहमंत्री अमित शाह जी को कोई चिंता है और ना ही उनकी चार-चार इंजन वाली सरकारों को। दिल्ली को जंगलराज बनाने पर तुली है बीजेपी।' केजरीवाल ने एक दिन पहले भी धमकी मिलने पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी की चार इंजन वाली सरकारें फेल हो चुकी हैं।

आम आदमी पार्टी ने भी निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। यदि किसी दिन एक भी धमकी सच निकली तो कौन जिम्मेदार होगा। एक्स पर पार्टी ने कहा, 'दिल्ली में लगातार तीसरे दिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है लेकिन BJP की पुलिस और जांच एजेंसियां अभी तक एक सुराग तक नहीं ढूंढ़ सकी हैं। BJP ने पुलिस और अपनी सभी जांच एजेंसियों को विपक्षी पार्टियों के नेताओं को परेशान करने और उन्हें फर्जी केसों में फंसाने में लगा रखा है। अगर गलती से भी किसी दिन एक भी धमकी सच निकली और हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? केंद्र और दिल्ली की BJP सरकार आख़िर कब जागेगी?'

आज किन स्कूलों को धमकी
फायर ब्रिगेड एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। उन्होंने बताया कि वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल को सुबह साढ़े छह बजे, हौज खास स्थित मदर इंटरनेशनल को सुबह 8.12 बजे और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को सुबह 8.11 बजे धमकी भरा ईमेल मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। उन्होंने बताया कि स्कूल की गहन जांच की गई और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अभिभावकों को भेजे गए एक ईमेल में स्कूल अधिकारियों ने कहा, ‘आज सुबह बम की धमकी मिलने के कारण और पुलिस की सलाह के अनुसार सरदार पटेल विद्यालय आज बंद रहेगा। बम निरोधक दस्ता परिसर की गहन जांच कर रहा है।’

सेंट थॉमस स्कूल को दो बार धमकी, अब तक 9 स्कूलों में दहशत
सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की यह धमकी 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार दी गई है। कुल मिलाकर दिल्ली के नौ स्कूलों को बम धमकी के 10 ईमेल प्राप्त हुए हैं। इन स्कूलों में रात में भी रहने वाले कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और साइबर विशेषज्ञों की टीम स्कूलों में पहुंचीं और उन्होंने गहन तलाशी ली। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति