ICC फाइन के बाद झटका! इंग्लैंड को बड़ा नुकसान, भारत की रैंकिंग जानें

नई दिल्ली
बुधवार 16 जुलाई को आईसीसी ने इंग्लैंड की टीम के खाते में से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के 2 अंक काट लिए। इसका नुकसान इंग्लैंड की टीम को पॉइंट्स टेबल में उठाना पड़ा, क्योंकि टीम को एक पायदान नीचे खिसकना पड़ गया है। लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड की टीम के दो WTC पॉइंट्स काटे गए हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। इंग्लैंड ने यह मैच 22 रन के करीबी अंतर से जीता था। इंग्लैंड को हुए इस नुकसान के बाद WTC की पॉइंट्स टेबल क्या है, भारतीय टीम किस पायदान पर है? ये जान लीजिए।

ICC के फाइन के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में इंग्लैंड के खाते में पॉइंट्स 24 से घटकर 22 हो गए हैं। इस कारण उसका जीत प्रतिशत (पीसीटी) 66.67 प्रतिशत से घटकर 61.11 प्रतिशत हो गया है। श्रीलंका को इसका फायदा मिला, जिसका प्रतिशत 66.67 है और वह इंग्लैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया अब तक अपने तीनों मैच जीतकर 100 प्रतिशत अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर है, जबकि भारत का जीत प्रतिशत 33.33 है और टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

बांग्लादेश की टीम पांचवें पायदान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 16.670 है। हालांकि, टीम ने कोई मैच नहीं जीता है, बल्कि उनका एक मैच ड्रॉ रहा था, जिसके लिए आपको चार पॉइंट्स मिलते हैं। वेस्टइंडीज की टीम इस पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है, जिसका खाता नहीं खुला है। वहीं, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दो अन्य टीमें पॉइंट्स टेबल में अभी कहीं नहीं हैं, क्योंकि दोनों ने अभी तक इस नए चक्र में एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। पाकिस्तान का तो हाल फिलहाल में कोई टेस्ट मैच ही शेड्यूल नहीं है।

पोजिशन    टीम    मैच खेले    जीत    हार    ड्रॉ    अंक    जीत प्रतिशत
1.    ऑस्ट्रेलिया    3    3    0    0    36    100
2.    श्रीलंका    2    1    0    1    16    66.670
3.    इंग्लैंड    3    2    1    0    24    61.110
4.    भारत    3    1    2    0    12    33.330
5.    बांग्लादेश    2    0    1    1    4    16.670
6.    वेस्टइंडीज    3    0    3    0    0    0

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति