सरकार पर दबाव: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित करने की अपील

कनाडा 
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यहां की प्रांतीय सरकार ने इस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग तेज कर दी है। सरकार का कहना है कि यह गैंग कनाडा में हिंसा, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल है।

अल्बर्टा सरकार ने की सख्त मांग
अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ और पब्लिक सेफ्टी एवं इमरजेंसी सर्विस मंत्री माइक एलिस ने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से इस गैंग पर कार्रवाई करने की अपील की है। डेनियल स्मिथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,'लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क है जो हिंसा, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और टारगेट किलिंग में शामिल है। वे कनाडा में भी यही सब कर रहे हैं।'

डेनियल स्मिथ की गैंग को चेतावनी
डेनियल स्मिथ ने साफ कहा कि ऐसे गैंग सीमाओं की परवाह नहीं करते और न ही किसी देश का सम्मान करते हैं। अल्बर्टा प्रांत का संदेश साफ है कि यहां ऐसे गैंग का कोई स्वागत नहीं होगा।

कनाडा की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता
डेनियल स्मिथ और माइक एलिस ने प्रधानमंत्री कार्नी से कहा कि अब इस गैंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, 'कनाडा और अल्बर्टा के लोगों की सुरक्षा के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर कार्रवाई करना बेहद जरूरी है।

कई देशों में सक्रिय है लॉरेंस गैंग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क सिर्फ कनाडा ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। यह गैंग पहले भी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति