मध्यप्रदेश में विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना विकास पर हुआ विचार-विमर्श

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विश्व विख्यात खेल अधोसंरचना डिज़ाइन कंपनी ‘पॉपुलस’ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी जॉर्ज बेटनकौर ने मध्यप्रदेश में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विकास के लिए अपने विज़न का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में राज्य के उभरते खेल अधोसंरचना सेक्टर में संभावित निवेश अवसरों और साझेदारी की दिशा में सार्थक चर्चा हुई।

पॉपुलस एक अग्रणी वैश्विक वास्तुकला एवं डिज़ाइन कंपनी है, जो खेल, मनोरंजन और सार्वजनिक स्थलों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। पिछले तीन दशकों में कंपनी ने छह महाद्वीपों में 3,000 से अधिक परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की हैं। इसका मुख्यालय अमेरिका के कैनसस सिटी में स्थित है, जबकि लंदन, ब्रिसबेन और अन्य प्रमुख वैश्विक शहरों में इसके कार्यालय हैं।

पॉपुलस का डिज़ाइन दर्शन नवाचार, पर्यावरणीय स्थायित्व और उपयोगकर्ता अनुभव की उत्कृष्टता पर आधारित है। कंपनी स्टेडियम, एरीना, कन्वेंशन सेंटर, ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों की मास्टर प्लानिंग, ई-स्पोर्ट्स और सामुदायिक खेल सुविधाओं के डिज़ाइन में दक्ष है। इसकी कुछ प्रतिष्ठित परियोजनाओं में लंदन का वेम्बली और टॉटनहैम हॉटस्पर स्टेडियम, भारत का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), और हांगकांग का काई तक स्पोर्ट्स पार्क शामिल हैं।

पॉपुलस पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत सजग है और बीआईएम, पैरामीट्रिक मॉडलिंग व मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर ऐसे स्थल विकसित करती है, जो दीर्घकालिक सामाजिक एवं आर्थिक मूल्य सृजित करते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति