क्रिकेट से किचन तक: DSP मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद में खोला रेस्टोरेंट ‘जोहारफा’

हैदराबाद 

मोहम्मद सिराज ने अपने सीनियर्स की तर्ज पर नई राह चुन ली है. सिराज ने हैदराबाद में अपना पहला रेस्टोरेंट जोहारफा खोला है. इसमें मुगलई, पारसी, अरबी और चीनी व्यंजन परोसे जाएंगे. इस रेस्टोरेंट की ओपनिंग 24 जून को हुई है. सिराज इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं. वे भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के बाद सबसे सीनियर पेसर हैं. 

मोहम्मद सिराज ने अपना रेस्टोरेंट बंजारा हिल्स पर खोला है. सिराज ने इस बारे में कहा, ‘जोहारफा मेरे दिल के काफी करीब है. हैदराबाद शहर ने मुझे पहचान दी है. अब इस रेस्टारेंट के जरिये मैं शहर को कुछ लौटाना चाहता हूं. यहां लोगों को घर जैसा खाना परोसा जाएगा.’ इससे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली और जहीर खान भी रेस्टारेंट खोल चुके हैं.

मोहम्मद सिराज के हवाले से कहा गया है कि उनके रेस्टोरेंट जोहारफा में बेहद अनुभवी शेफ हैं. यहां आने वाले लोगों को हाई क्वालिटी का खाना मिलेगा. इस रेस्टारेंट की सबसे बड़ी खासियत यह भी होगी कि यहां पारंपरिक खानों पर जोर होगा. जो लोग देश-दुनिया का बेहतरीन भोजन करना चाहते हैं, उन्हें यहां आना चाहिए.

37 वर्षीय सिराज भारत के लिए 37 टेस्ट, 44 वनडे और 16 टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में 102 विकेट लिए हैं. वनडे फॉर्मेट में उनके नाम 71 और टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति