क्रिकेट इतिहास की शर्मनाक पारी के बाद बवाल, वेस्टइंडीज दिग्गजों ने IPL और भारत को घेरा

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की पूरी पारी महज 27 रन पर सिमटने को लेकर कैरेबियन क्रिकेट में तूफान उठ गया है। यह क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे छोटी टेस्ट पारी है। महान ब्रायन लारा ने इसके लिए इशारों-इशारों में इंडियन प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट्स को जिम्मेदार बताया है। वहीं, डेविड लॉयड ने तो वेस्टइंडीज टीम की इस दुर्गति के लिए सीधे-सीधे भारत को ही गुनहगार ठहरा दिया है। सबीना पार्क में हुए डे-नाइट टेस्ट में वेस्टइंडीज की पूरी पारी 87 गेंद में 27 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर दिया।

इसे लेकर ब्रायन लारा ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट में इशारों-इशारों में आईपीएल और दूसरे टी20 फ्रेंचाइजी लीग को वेस्टइंडीज क्रिकेट के पतन के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, ‘हम वेस्टइंडीज की टीम में शामिल होने की कोशिश के रूप में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते थे और हम में से कुछ काउंटी क्रिकेट भी खेलते थे। अब हम वेस्टर्न ईस्ट टीम का एक ऐसी सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं कि हमें कहीं कॉन्ट्रैक्ट मिल जाए। और इसमें खिलाड़ी की कोई गलती नहीं है।’

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड भी पॉडकास्ट में शामिल हुए। उन्होंने तो वेस्टइंडीज क्रिकेट के पतने के लिए सीधे-सीधे भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को जिम्मेदार ठहरा दिया। लॉयड ने कहा, 'ये बिग थ्री ही सारा पैसा रख लेती हैं। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत सारा पैसा हजम कर जाते हैं। उन्हें बड़े ब्रॉडकास्ट डील मिलते हैं। आपको वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को भी इस प्रतिस्पर्धा में शामिल करना चाहिए ताकि पैसे का ठीक से वितरण हो।'

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति