पटरी से उतरी मालगाड़ी, यात्रियों को हुई परेशानी; इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मेड़ता रोड-फुलेरा रेलखंड के गच्छीपुरा स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह 10:15 बजे मालगाड़ी के इंजन सहित सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना से रेल यातायात बाधित हुआ और जोधपुर-जयपुर रेल मार्ग पर कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया जा रहा है।

घटना सुबह 10:15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड से फुलेरा के बीच गच्छीपुरा स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस हादसे में इंजन के अलावा साथ और डब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे अलर्ट हो गया। सूचना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेल मार्ग को दुरुस्त करवाने के प्रयास शुरू किए गए हैं।

बारिश के कारण आ रही दिक्कतें
जोधपुर में और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। कुछ एक इलाकों में तेज तो कुछ एक इलाकों में रिमझिम बारिश हो रही है, जिसके चलते रेल मार्ग दुरुस्त करने के लिए रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। मालगाड़ी के इंजन के अलावा सात डब्बे पटरी से उतर जाने के बाद रेल यातायात प्रवाहित हुआ है। कुछ एक रेलों को डायवर्ट किया गया है जोधपुर और जयपुर के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के बाद ट्रेन संख्या 14814 ,14865 ओर 14813 प्रभावित हुई है इन ट्रेनों को परिवर्तित मार्गो से चलाया जा रहा है।

उपरोक्त कारण से निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

    गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 17.07.25 को भोपाल से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-लूनी होकर जायेगी।
    गाड़ी संख्या 14865, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 17.07.25 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-लूनी होकर जायेगी।
    गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 18.07.25 को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-रतनगढ- चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर होकर जायेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति