भारतीय पहलवान सुजीत कलकल का जलवा, मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल

बुडापेस्ट (हंगरी)
भारतीय पहलवान सुजीत कल्कल ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित पोल्याक इमरे एंड वर्गा जानोस मेमोरियल 2025 कुश्ती टूर्नामेंट में पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में सुजीत ने अजरबैजान के चार बार के यूरोपीय पदक विजेता अली रहीमजादे को 5-1 से मात दी। यह जीत इस साल किसी भी रैंकिंग सीरीज़ इवेंट में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारत के पहलवान जॉर्डन के अम्मान और मंगोलिया में हुए टूर्नामेंट में पदक नहीं जीत सके थे।

फाइनल मुकाबला
पहले पीरियड में सुजीत ने एक एक्टिविटी पॉइंट गंवाया, लेकिन दूसरे पीरियड में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो टेकडाउन किए। इसके बाद एक और एक्टिविटी पॉइंट हासिल कर उन्होंने 5-1 से शानदार जीत दर्ज की।

फाइनल तक का सफर
सुजीत का फाइनल तक का सफर बेहद दमदार रहा। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में पेरिस 2024 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता इस्लाम डुडाएव (अल्बानिया) को 11-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूरोपीय रजत पदक विजेता खमज़ात अर्सामर्ज़ोएव (फ्रांस) को पछाड़ा, जबकि सेमीफाइनल में उन्होंने आर्मेनिया के वाज़गेन तेवान्यान को 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

57 किग्रा में भारत को कांस्य
पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत के राहुल ने जर्मनी के निक्लास स्टेचले को 4-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कोरिया गणराज्य के किम सुंग-ग्वोन को 5-3 से हराया था। हालांकि सेमीफाइनल में वह अमेरिका के ल्यूक जोसेफ लिलेडल से कड़े मुकाबले में 7-6 से हार गए।

अन्य भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन
भारत के उदित (61 किग्रा) और विकी (97 किग्रा) को रिपेचेज राउंड में हार का सामना करना पड़ा।यह टूर्नामेंट साल का चौथा और अंतिम रैंकिंग सीरीज़ इवेंट है। यहां मिलने वाले रैंकिंग पॉइंट्स सितंबर में क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सीडिंग में मदद करेंगे। भारत ने बुडापेस्ट में चल रहे इस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं की फ्रीस्टाइल तथा ग्रीको-रोमन स्पर्धाओं में पहलवान उतारे हैं। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति