एमा वॉटसन की ड्राइविंग पर लगा 6 महीने का बैन, कोर्ट ने ठोका 1.20 लाख का जुर्माना

लॉस एंजिल्स

हॉलीवुड एक्ट्रेस और 'हैरी पॉटर' की फ्रेंचाइजी में हरमाइनी ग्रेंजर का किरदार निभाकर दिल जीतने वाली एक्ट्रेस एमा वॉटसन को लेकर खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर कानूनी सीमा से ज्यादा तेज गाड़ चलाते हुए पकड़े जाने पर 6 महीने के लिए ड्राइविंग पर बैन लगा दिया गया है। ये फैसला बुधवार, 16 जुलाई को इंग्लैंड के वायकोम्ब स्थित हाई वायकोम्ब मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान सुनाया गया।

एमा वॉटसन तेज चला रही थीं कार
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 35 साल की एक्ट्रेस को जुलाई 2024 में 30 मील प्रति घंटे की गति वाले क्षेत्र में 38 मील प्रति घंटे की गति से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था। क्राइम के समय एम्मा के ड्राइविंग लाइसेंस पर पहले से ही नौ पेनल्टी पॉइंट थे। पॉइंट्स जमा होने के कारण, उन्हें ड्राइविंग से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

कोर्ट में मौजूद नहीं थीं एमा
कथित तौर पर एमा पांच मिनट की अदालती सुनवाई में उपस्थित नहीं हुईं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में दंड की पुष्टि कर दी गई।

एमा का नहीं आया रिएक्शन
एमा ने हैरी पॉटर फिल्म सीरीज में हरमाइनी ग्रेंजर की भूमिका निभाकर ग्लोबली पॉपुलैरिटी हासिल की है। उन्होंने अभी तक बैन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

HBO 'हैरी पॉटर' का रीबूट बना रही है। हाल ही में सेट से नए हैरी पॉटर Dominic McLaughlin की फोटो भी सामने आई, जिसमें वो हैरी पॉटर के अवतार में हैं। इसका निर्माण शुरू हो गया है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति