सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी: देखें 2129 पदों की परीक्षा तिथियां

जयपुर

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए विषयवार परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 2129 पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

परीक्षा शेड्यूल और शिफ्ट टाइमिंग
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने प्रवेश पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

देखें पूरी शेड्यूल

समूह

विषय

परीक्षा तिथि

परीक्षा समय

समूह-A

सामान्य ज्ञान (समूह-A)

07-09-2025

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

समूह-A

सामाजिक विज्ञान

07-09-2025

दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

समूह-B

सामान्य ज्ञान (समूह-B)

08-09-2025

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

समूह-B

हिंदी

08-09-2025

दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

समूह-C

सामान्य ज्ञान (समूह-C)

09-09-2025

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

समूह-C

विज्ञान

09-09-2025

दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

समूह-C

संस्कृत

10-09-2025

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

समूह-C

उर्दू

10-09-2025

दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

समूह-D

सामान्य ज्ञान (समूह-D)

11-09-2025

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

समूह-D

गणित

11-09-2025

दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

समूह-D

अंग्रेजी

12-09-2025

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

समूह-D

पंजाबी

12-09-2025

दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 2129 पदों को भरा जाएगा। इनमें हिंदी के 288, अंग्रेजी के 327, गणित के 694, विज्ञान के 350, सामाजिक विज्ञान के 88, संस्कृत के 309, पंजाबी के 64 और उर्दू के 9 पद शामिल हैं। क्षेत्रवार देखा जाए तो टीएसपी (TSP) क्षेत्र में 402 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र में 1727 पद हैं। उम्मीदवारों को अपने विषय और क्षेत्र के अनुसार पदों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
सीनियर टीचर चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित प्रतियोगी परीक्षा पर आधारित है। इसमें दो पेपर होंगे। पेपर I (200 अंक, 100 प्रश्न, समय 2 घंटे) और पेपर II (300 अंक, 150 प्रश्न, समय 2 घंटे 30 मिनट)। दोनों पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति