RPSC भर्ती 2025: पुलिस में SI और प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर 10 अगस्त से आवेदन शुरू

 

जयपुर

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से पूरी की जा सकती है। इस भर्ती की परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें सब इंस्पेक्टर (एपी) के 896 पद, सब इंस्पेक्टर (एपी) सहरिया के 4 पद, अनुसूचित क्षेत्र के 25 पद, सब इंस्पेक्टर (आईबी) के 26 पद और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 64 पद शामिल हैं। यह वैकेंसी युवाओं के लिए सरकारी सेवा में जाने का सुनहरा अवसर है।

जानें योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक  होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 11 (ग्रेड पे 4200 रुपये) के अनुसार वेतन मिलेगा। राजस्थान पुलिस SI भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और साक्षात्कार। प्रत्येक चरण में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क
जनरल व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करने होंगे। जबकि एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग (Non-Creamy Layer), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) व सहरिया व दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा।  

कैसे करें आवेदन?
    RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    SSO ID से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें।
    “Recruitment Portal” में जाकर SI भर्ती लिंक चुनें।
    आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
    श्रेणी अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
    अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति