प्यार में फिर हारे हार्दिक! रुमर्ड GF संग रिश्ते पर फुलस्टॉप

मुंबई 
 एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान जैस्मिन वालिया को स्टेडियम में मैच देखते देखा गया था जिसके बाद से लगातार मॉडल का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ रहा था. जैस्मिन को हार्दिक के टीम के मैच में अक्सर देखा जाता था और उन्हें मुंबई इंडियन के टीम बस में भी स्पॉट किया गया था. कई महीनों से कपल की डेटिंग की चर्चा हो रही थी,
लेकिन अब रूमर्ड कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से कपल के ब्रेकअप के कयास लग रहे हैं.

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि शायद दोनों का ब्रेकअप हो गया है. एक फैन ने रेडिट पर कमेंट कर इस बात की ओर लोगों का ध्यान खींचा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. रेडिट यूजर ने लिखा, ‘हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया? मैंने हाल ही में देखा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया है. क्या चल रहा है?’.
हार्दिक और जैस्मिन ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलों कर दिया है, लेकिन दोनों ने अपनी डेटिंग की खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया था और अब ब्रेकअप की चर्चा पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है. बता दें, हार्दिक और जैस्मिन की डेटिंग की चर्चा तब तेज हुई जब दोनों की ग्रीस वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं.
कौन हैं जैस्मिन वालिया?

जैस्मिन वालिया ब्रिटिश सिंगर और मॉडल हैं. उनका जन्म इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था. उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज, द ओनली वे इज एसेक्स (TOWIE) में हिस्सा लिया था. इस शो में हिस्सा लेने के बाद जैस्मिन को लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने 2010 में शो में एक्स्ट्रा के रूप में शुरुआत की थी लेकिन जल्द ही अपनी पहचान बनाई और 2012 तक वो शो का पूरी तरह से हिस्सा बन गईं. इस लोकप्रिय रियलिटी शो में उनकी उपस्थिति ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान स्थापित करने में मदद की और उन्हें संगीत में अन्य रचनात्मक रास्ते तलाशने में मदद की.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति