स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, UG/PG के विद्यार्थियों को विद्वानों द्वारा उपयोगी जानकारी दी गई

सिवनी मालवा

 शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में आज दिनांक 19.7.2025  को इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत "व्याख्यान  – UG/PG के विद्यार्थियों के लिए करियर के अवसर" पर विद्वानों द्वारा उपयोगी जानकारी प्रदान की गई  । प्राचार्य डॉ उमेश कुमार धुर्वे ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है । इस अवसर पर  डॉ पदम शर्मा ने छात्राओं को छात्र जीवन से संबंधित समस्याओं तथा उनके निवारण करने तथा भविष्य में करियर के अवसरों के लिए अपने आप को तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं महाविद्यालय में पदस्थ स्पोर्ट्स ऑफिसर विमला कदम  मैडम द्वारा छात्राओं को खेल में रोजगार के अवसर पर जानकारी प्रदान की गई जिसमें खेल चिकित्सा, खेल प्रबंधन, खेल पत्रकारिता आदि अवसरों पर प्रकाश डाला एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना प्रभारी डॉ रजनीश जाटव द्वारा छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसर की जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ राकेश कुमार निरापुरे द्वारा किया गया एवं अंत में  कु. आकांक्षा पांडे ने उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्राध्यापक  मनोज कुमार प्रजापति.  डॉ. टी टी एक्का डॉ. संगीता मिश्रा,डॉ वर्षा भिंगारकर ,सुदर्शना राज. ,डॉ. रजनीकांत वर्मा, श्री प्रवीण साहू, डॉ. रीमा नागवंशी, डॉ नीरज विश्वकर्मा, डॉ पदम शर्मा, डॉ सतीश बालापुरे, डॉ. राकेश निरापुरे, श्रीमती संगीता कहार, डॉ. दुर्गा मीणा,डॉ सीमा तोमर,  शशांक गौर, अखिल लौवंशी, मयंक गौर, अजय लौवंशी एवं समस्त प्राध्यापक गण तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति