BCCI का बड़ा कदम: एशिया कप को लेकर ढाका बैठक का बहिष्कार, ACC पर कसा शिकंजा

मुंबई 

एशिया कप क्रिकेट 2025 का आयोजन होगा या नहीं… इसे लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और कुछ अन्य सदस्य बोर्ड्स ने चेतावनी दी है कि अगर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की अगली बैठक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होती है, तो वे उसमें हिस्सा नहीं लेंगे. ये बैठक 24 जुलाई को ढाका में होने वाली है.

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वो ढाका में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगा. एक वरिष्ठ सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि BCCI ने इस बारे में आधिकारिक रूप से एसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी को सूचित कर दिया है. BCCI के इस फैसले के पीछे की वजह भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहा मौजूदा राजनीतिक तनाव बताया जा रहा है.

BCCI के अलावा श्रीलंका, अफगानिस्तान और ओमान के क्रिकेट बोर्ड्स ने भी साफ कर दिया है कि यदि ढाका में बैठक होती है, तो वे उसमें हिस्सा नहीं लेंगे. सूत्र ने इंडिया टुडे से कहा, 'बीसीसीआई ने एसीसी और उसके चेयरमैन मोहसिन नकवी दोनों को स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया है. भारत ने व्यक्तिगत रूप से भी वेन्यू बदलने का अनुरोध किया, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.' ACC के नियमों के अनुसार प्रमुख सदस्य देशों की गैरमौजूदगी में लिए गए निर्णय अवैध माने जाएंगे.

ढाका में क्यों बैठक करना चाहते हैं नकवी?
सूत्रों का मानना है कि एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी इसलिए ढाका में बैठक आयोजित करना चाहते हैं, ताकि बीसीसीआई पर अनावश्यक दबाव डाला जाए. हालांकि बीसीसीआई के बिना इस बैठक की कल्पना करना भी मुश्किल होगा. बैठक में अब केवल 5 दिन शेष हैं, लेकिन एसीसी की ओर से वेन्यू बदलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

एशिया कप का आयोजन सितंबर 2025 में निर्धारित है. भारत इसका मेजबान देश है, लेकिन टूर्नामेंट के यूएई या श्रीलंका में कराए जाने की संभावना बन रही थी. हालांकि भारत-पाकिस्तान तनाव और मौजूदा घटनाक्रमों के चलते एशिया कप 2025 के आयोजन पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति