ग्लोबल सुपर लीग 2025: रंगपुर की हार, गुयाना ने रचा इतिहास

गुयाना
गुयाना अमेजन वारियर्स ने शनिवार को पहली बार ग्लोबल सुपर लीग का खिताब अपने नाम किया। इस टीम ने फाइनल में रंगपुर राइडर्स को 32 रन से शिकस्त दी।
रंगपुर राइडर्स की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी। यह टीम पिछले सीजन खिताब अपने नाम कर चुकी थी, लेकिन इस बार उसे बतौर उपविजेता ही संतोष करना पड़ा।

गुयाना मे खेले गए खिताबी मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन वारियर्स की टीम ने चार विकेट खोकर 196 रन बनाए। टीम 21 के स्कोर तक इविन लुईस (5) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से जॉनसन चार्ल्स ने रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

गुरबाज 38 गेंदों में 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें चार छक्के और छह चौके शामिल थे। उनके आउट होने के बाद शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन दूसरी ही गेंद पर स्टंप आउट हो गए। हेटमायर अपना खाता तक नहीं खोल सके। सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स 67 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 48 गेंदों की अपनी पारी में एक छक्का और 11 चौके लगाए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड 9 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

विपक्षी टीम की ओर से खालिद अहमद, तबरेज शम्सी और इफ्तिखार अहमद को एक-एक विकेट हाथ लगा। इसके जवाब में रंगपुर राइडर्स की टीम 19.5 ओवरों में 164 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम 29 रन तक अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से सैफ हसन ने इफ्तिखार अहमद के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला।

सैफ 26 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि इफ्तिखार अहमद ने 29 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। इनके अलावा महिदुल इस्लाम अंकोन ने 17 गेंदों में 30 रन जड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वारियर्स की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि इमरान ताहिर और गुडाकेश मोती को दो-दो सफलता हाथ लगी। मोईन अली ने एक विकेट अपने नाम किया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति