ऑफिस वर्कलोड बना मौत की वजह, बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या

मुंबई 
महाराष्ट्र में बारामती के भिगवन रोड स्थित एक निजी बैंक के सीनियर मैनेजर आत्महत्या कर ली। शिवशंकर मित्रा की बैंक परिसर में फांसी से लटकी लाश मिली। पुलिस के अनुसार, मित्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मूल निवासी थे और कई वर्षों से बैंक ऑफ बड़ौदा की बारामती सिटी शाखा में चीफ मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। यह घटना गुरुवार 10 बजे से आधी रात के बीच की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शिवशंकर मित्रा पिछले कुछ हफ्तों से काफी तनाव में थे और उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में परिवार से चर्चा भी की थी। उन्होंने पांच-छह दिन पहले ही अपनी मर्जी से रिटायरमेंट के लिए आवेदन दिया था। गुरुवार रात मित्रा ने विस्तार में एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बैंक के काम से संबंधित अत्यधिक दबाव को अपनी आत्महत्या का कारण बताया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है।
घर न लौटने पर पत्नी ने दी सूचना

बारामती सिटी पुलिस इंस्पेक्टर विलास नाले ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'शिवशंकर मित्रा की पत्नी ने उनके घर न लौटने पर हमें सूचना दी। बैंक कर्मचारियों ने परिसर की जांच की तो उन्हें फांसी पर लटके पाया।' शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट उनकी पैंट की जेब में मिला था, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति