राजस्थान बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 6 अगस्त से, टाइमटेबल घोषित

जयपुर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की आधिकारिक समय सारिणी जारी कर दी है, जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे इस पूरक परीक्षा के माध्यम से दोबारा मौका पा सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल पीडीएफ प्रारूप में देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार की पूरक परीक्षाएं 6 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त 2025 तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

तिथि और समय
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा। छात्र अपनी संबंधित परीक्षा तिथि और विषयवार विवरण के लिए RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध PDF टाइम टेबल देख सकते हैं।
 
सख्त नियम, ध्यान रखें ये बातें

    अगर किसी छात्र को पढ़ने या समझने में दिक्कत होती है (जैसे Learning Disability), और वह इसका प्रमाण पत्र परीक्षा केंद्र पर बनी समिति को दिखाता है, तो उसे परीक्षा में कुछ खास सुविधाएं दी जाएंगी।
    परीक्षा केंद्र पर बोर्ड के नियुक्त शिक्षक या निगरानी अधिकारी छात्रों की जांच कर सकते हैं और अगर किसी के पास नकल से जुड़ी कोई चीज़ मिलती है तो उसे जब्त कर सकते हैं।
    अगर कोई छात्र तलाशी देने से मना करता है, विरोध करता है या हंगामा करता है, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।
    साथ ही, छात्र को अपनी उत्तर पुस्तिका में सिर्फ निर्धारित स्थान पर ही नाम या रोल नंबर लिखना चाहिए। कहीं और लिखना नियम के खिलाफ है।
    परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना सख्त मना है।
    परीक्षा में दिए गए प्रश्न पत्र पर निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर लिखना अनिवार्य है।
    प्रश्न हल करने के बाद उत्तर पुस्तिका के अंतिम पृष्ठ पर "समाप्त" शब्द जरूर लिखें और जो पृष्ठ खाली हैं, उन पर तिरछी रेखा (लाइन) लगाकर काट दें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति