गर्मी से मिली राहत, लेकिन बारिश ने बाड़मेर की सड़कों को बनाया दरिया

बाड़मेर

थार नगरी बाड़मेर में मानसून जमकर मेहरबान नजर आ रहा है। शनिवार रात को जिले में मूसलधार बारिश से शहर की सड़कें पानी का दरिया बनी गईं। शहर की सड़कों पर करीब एक से डेढ़ फीट पानी का बहाव रहा। जिसके चलते पैदल राहगीरों ओर वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामान करना पड़ा। शनिवार रात को चले बारिश के दौर के कारण शहर के कई कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी का भराव हो गया। पिछले दो दिनों को हुई अच्छी बारिश से फसलों को जीवनदान मिला। किसानों को इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद है। वहीं जिले में हुई बारिश के बाद से मौसम में ठंडक घुल गई है, जिसके कारण लोगों को गर्मी को उमस से भी राहत मिली है।

शनिवार देर शाम को अचानक बाड़मेर के आसमान में काले घनघोर घटाएं छा गई और कुछ ही देर बाद अचानक तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि रुक-रुक कर देर रात तक जारी रहा। मेघ गर्जना के साथ हुई मूसलाधार बारिश के चलते कुछ ही देर में शहर की सड़क पानी से दरिया बनी नजर आई सड़क पर एक-डेढ़ फीट तक पानी के बहाव चलना शुरू हो गया। जिसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश के चलते शहर की बिजली कई घंटे तक गुल रही, इसके कारण भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शनिवार रात को रुक-रुक कर चले बारिश के दौर के कारण शहर में सिणधरी रोड ओवरब्रिज के पास, कृषि मंडी आवासीय कॉलोनी, सब्जी मंडी परिसर, किसान भवन परिसर, रोडवेज बस स्टैंड परिसर, बलदेव नगर , शास्त्री नगर अंडरब्रिज सहित कई स्थानों पर में जल भराव की समस्या के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रविवार सुबह से बाड़मेर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में फिलहाल थार का मौसम सुहाना बना हुआ है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति