ICC का फैसला: 2031 तक इंग्लैंड ही रहेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मेजबान

नई दिल्ली
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जब से शुरू हुई है तब से इसका फाइनल मैच इंग्लैंड में ही खेला गया। अभी तक खेले तीन फाइनलों में से एक में भी इंग्लैंड की टीम नहीं पहुंची है। आईसीसी ने ये पहले ही तय कर दिया था कि चैंपियनशिप के शुरुआती तीन फाइनल इंग्लैंड की मेजबानी में होंगे। फिर संभावना जताई जा रही थी कि अब आईसीसी इसका वेन्यू बदलेगा और किसी अन्य देश को मेजबानी सौंपेगे। इस बारे में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने फैसला कर लिया है। आईसीसी की सिंगापुर में हुई वार्षिक आम बैठक में फैसला किया गया है कि 2031 तक होने वाले वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच इंग्लैंड में ही खेले जाएंगे। यानी अगले तीन एडिशंस के फाइनल भी इंग्लैंड के मैदानों पर होंगे।

इस कारण लिया फैसला
इसकी मेजबानी की रेस में ऑस्ट्रेलिया और भारत भी थे। बीसीसीआई के पूर्व सचिन जय शाह आईसीसी के चेयरमैन है और इसलिए उम्मीद जताई जा रही थी कि हो सकता है कि भारत को मेजबानी मिल जाए, लेकिन बीसीसीआई को निराशा हाथ लगी है। आईसीसी ने इंग्लैंड में ही फाइनल कराने के पीछे तर्क दिया है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड का पिछले तीन फाइनल का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है। साल 2021 में पहला फाइनल साउथैम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। दूसरा फाइनल द ओवल में साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। तीसरा फाइनल इसी साल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में खेला गया था।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा, "हाल ही में हुए फाइनल मैचों की मेजबानी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए बोर्ड 2027, 2029 और 2031 में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी भी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को देने की पुष्टि करता है।"

इंग्लैंड को जीतना होगा खिताब
अभी तक तीनों फाइनलों में इंग्लैंड की टीम नहीं देखी गई है जबकि उसने बैजबॉल के नाम से काफी हाइप बनाया है। अब ये देखना होगा कि बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड अगले तीन संस्करणों में से कितनी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहती है। इंग्लैंड की टीम भी खिताब जीतने की हकदार है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति