दिल्ली के कुछ प्रमुख पोस्ट ऑफिस 21 जुलाई को जनता के लिए रहेंगे बंद

नई दिल्ली 
अगर आप 21 जुलाई को दिल्ली में पोस्ट ऑफिस से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो आपको एक दिन रुकना पड़ सकता है। डाक विभाग (India Post) ने 19 जुलाई को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है कि दिल्ली के कुछ प्रमुख पोस्ट ऑफिस 21 जुलाई (रविवार) को जनता के लिए बंद रहेंगे। इस दिन इन शाखाओं में कोई भी सार्वजनिक लेन-देन नहीं होगा, क्योंकि यहां के कंप्यूटर सिस्टम को नए सॉफ्टवेयर वर्जन APT 2.0 में अपग्रेड किया जा रहा है।

क्यों बंद रहेंगे पोस्ट ऑफिस?
डाक विभाग के मुताबिक, यह तकनीकी अपग्रेड डिजिटल सेवाओं को और अधिक बेहतर, तेज और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नए APT 2.0 प्लेटफॉर्म की मदद से ग्राहकों को सुविधाजनक और आधुनिक सेवाएं मिल सकेंगी। इस दौरान डेटा माइग्रेशन, सिस्टम टेस्टिंग और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं की जाएंगी, जिस कारण 21 जुलाई को एक दिन के लिए इन पोस्ट ऑफिस को ऑफलाइन रखा जाएगा।

कहां-कहां रहेगा असर? यहां देखें बंद रहने वाले पोस्ट ऑफिस की सूची
डाक विभाग ने बताया कि जिन पोस्ट ऑफिस में यह सिस्टम अपग्रेड होगा और जो 21 जुलाई को बंद रहेंगे, वे हैं:-
अलीगंज, अमर कॉलोनी, एंड्रयूजगंज, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, दरगाह शरीफ, डिफेंस कॉलोनी, साकेत जिला अदालत परिसर, ईस्ट ऑफ कैलाश, गौतम नगर, गोल्फ लिंक, गुलमोहर पार्क, हरी नगर आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, कृष्णा मार्केट, लोधी रोड, लाजपत नगर, मालवीय नगर, नेहरू नगर, पंचशील एनक्लेव, सादीक नगर, साकेत, साउथ मालवीय नगर, श्रीनिवासपुरी और जीवन नगर।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति