जेठालाल के बिना होगा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? प्रमोटर का साफ बयान—जल्द खुलने वाला राज

मुंबई 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को लुभाता आया है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. इसलिए तो ये चार हफ्तों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बनी हुई है. लोकप्रिय सिटकॉम अपने कॉमेडी एपिसोड्स से हर दिन नए मुकाम हासिल कर रहा है. अब असित कुमार मोदी ने जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के शो छोड़ने पर रिएक्ट किया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर आ रही अफवाहों पर क्या बोले असित कुमार मोदी

निर्माता असित कुमार मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में दिलीप जोशी के शो छोड़ने की अफवाहों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, TMKOC को लेकर जब भी कोई खबर आती है, तो वो खूब सुर्खियां बटोरती है. कई बार तो शो के बारे में संवेदनशील या भ्रामक बातें भी लिखी जाती हैं, लेकिन सच कहूं तो मैं इसकी ज्यादा परवाह नहीं करता. अगर मैं हर अफवाह पर जवाब देने लगूं, तो ये कभी खत्म ही नहीं होंगी.

असित कुमार मोदी ने जेठालाल के शो छोड़ने पर क्या कहा

हाल ही में, जेठालाल (दिलीप जोशी जी) अपनी निजी व्यस्तताओं के कारण कुछ समय के लिए शो में नजर नहीं आए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. कहानी का हमेशा एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमना मुमकिन नहीं होता. लोग कुछ भी मान लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन मैं कहानी पर ध्यान केंद्रित रखता हूं और इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देता.

क्या है तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जान

प्रोड्यूसर ने कहा, हमारे शो की जान उसका हास्य है. इतने सालों बाद भी, उसका सार वही है. ताजा और मजेदार कंटेंट बनाना आसान नहीं है, खासकर जब दर्शक एपिसोड बार-बार देखते हैं और दोहराव को तुरंत पहचान लेते हैं. यही चुनौती है, हम लगातार चीजों को नया और मनोरंजक बनाए रखने के लिए खुद को प्रेरित करते हैं. यह जानते हुए कि दर्शक समझदार हैं और इससे कम की उम्मीद नहीं करते. हर दिन एक नई कहानी, लेकिन ऐसी जो लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़े. वे 17 सालों से यह शो देख रहे हैं, और वे मुझ पर भरोसा करते हैं.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति